फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पटियाला में डायरिया का प्रकोप जारी, छह नए मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला के गांव अलीपुर अराइयां में डायरिया का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को छह नए मामले सामने आए, जिससे डायरिया के कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 137 हो गई है। दो मरीजों को खराब हालत के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सेहत विभाग की ओर से गांव से लिए पानी के 33 सैंपलों में से तीन फेल पाए गए हैं। इसी बीच डीसी डॉ. प्रीति यादव ने स्थिति की समीक्षा के लिए नगर निगम कमिश्नर परमवीर सिंह, एडीसी नवरीत कौर सेखों और अमरिंदर सिंह टिवाना, एसडीएम और जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में और विशेष रूप से पूर्व में हॉटस्पॉट रहे इलाकों में पानी की सैंपलिंग करवाई जा रही है। साथ ही क्लोरिनेशन की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। अलीपुर में जिन तीन स्थानों पर पानी की गुणवत्ता में कमी पाई गई थी, वहां तुरंत सुधार कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी विकास के एडीसी और एसडीएम जिले में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो। ओमैक्स सिटी में शिकायत मिलने पर पीडीए द्वारा भी पानी की सैंपलिंग करवाई गई है और मुख्य पाइप लाइन की सफाई कर उसमें क्लोरिनेशन करवाया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जगपाल इंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें 24 घंटे लोगों को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैनात हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के संदिग्ध या दूषित पानी से बचें और केवल क्लोरीन की गोलियों से युक्त या उबला हुआ पानी ही इस्तेमाल करें। यदि किसी को उल्टी या दस्त जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल से चिकित्सा सहायता लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें