फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़नपुर में डायरिया का प्रकोप जारी : 16 नए मरीज मिले, तीन बच्चे आईसीयू वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। बुढ़नपुर में डायरिया का प्रकोप जारी है। शनिवार को 16 नए लोगों में डायरिया के लक्षण मिले हैं। नागरिक अस्पताल में एक मरीज को भर्ती कराया गया है। इस प्रकार अस्पताल में भर्ती डायरियां पीडि़तों की संख्या पांच हो गई है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 445 घरों का सर्वे किया गया है। अब तक कुल 3519 घरों का सर्वे किया गया है। डॉक्टरों की ओर पूरे दिन सर्वे करने के बाद मरीज को रेफर किया है। पंचकूला जिला सर्विलांस अधिकारी सुरेश भोसले ने बताया कि टीमों की ओर से 445 घरों का सर्वे किया गया। वहीं इसके साथ ही अब तक पानी के 26 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं अस्पताल में छोटे बच्चे भी डायरिया के चपेट में आए हैं। एक बच्चा अस्पताल में भर्ती है। तीन बच्चों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

डायरिया फैलने के बाद सर्वेक्षण किए गए घरों की कुल संख्या : 445
अब तक सर्वेक्षण किए घरों की कुल संख्या : 3519
डायरिया के नए मामले सामने आए : 16
अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या : 391
कुल संख्या सिविल अस्पताल में भर्ती लोगों की : 5
परीक्षण के लिए भेजे पानी के नमूनों की कुल संख्या : 26
परीक्षण के लिए भेजे मल नमूनों की कुल संख्या : 20
हैजा के लिए सकारात्मक मिले मल नमूनों की कुल संख्या : 3
अब तक अस्पताल में कुल भर्ती मरीजों की कुल संख्या : 104
आज तक सिविल अस्पताल में डिस्चार्ज हुए मरीज : 99


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घरों का सर्वे दोबारा शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियातन कैंप लगाकर दवाइयां बांटी जा रही है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़नपुर में पानी की सप्लाई ठीक तरीके से शुरू हो गई है। अब पानी की पाइप लाइन में कोई फॉल्ट नहीं है। पानी अब लोग पी सकते हैं। पानी सप्लाई की सुविधा बहाल कर दी गई है। -प्रवीन सेट्ठी, एसडीओ, एचएसवीपी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें