फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के चार और जिलों खोली जाएंगी डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में बढ़ रहे किडनी के मरीजों की संख्या को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के चार और जिलों में डायलिसिस सेंटर खोलेगा। ये यूनिटें भी अन्य सिविल अस्पतालों की तर्ज पर पीपीपी मोड पर खोली जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रकार की तैयारियां कर रही हैं और आगामी तीन से चार माह में इनको शुरू करने की योजना है। इससे पहले ही प्रदेश के कई सिविल अस्पतालों में डायलिसिस यूनिट चल रहे हैं। करनाल, मेवात, चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र में अभी यह सुविधा नहीं है। कुछ स्थानों पर यूनिट के लिए स्थान की दिक्कत आ रही थी। विभाग की ओर से इन दिक्कतों को दूर कर लिया गया है और चारों स्थानों पर डायलिसिस यूनिट खोली जानी है। करनाल और मेवात में मेडिकल कालेज है, लेकिन डायलिसिस की सुविधा नहीं है। इसलिए किडनी के मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक या चंडीगढ़ जाना पड़ता है। या फिर निजी अस्पतालों में जाते हैं, जहां पर एक बार डायलिसिस कराने पर 1500 से 2000 रुपये लिए जाते हैं। सिविल अस्पतालों में खोली जाने वाली यूनिटों में इसका रेट 800 रुपये के करीब होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार, विभाग की ओर से चार जिले फतेहाबाद, चरखीदादरी, मेवात और नारनौल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की जाएगी। विभाग की तरफ से मशीन खरीदने से लेकर स्थापित करने तक की तैैयारी पूरी कर ली गई है। संभावना है कि आगामी चार माह में यहां पर सीटी स्कैन होने शुरू हो जाएंगे।
देश में 14 प्रतिशत महिलाएं और 12 प्रतिशत पुरुष किडनी की समस्या से ग्रस्त हैं। दुनिया में 19.5 करोड़ महिलाएं किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। भारत में हर साल दो लाख नए मरीजों को डायलिसिस की जरूरत होती है। अब किडनी की बीमारी ने हरियाणा में भी दस्तक दे दी है और लगातार ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डाक्टर इसके पीछे कई कारण मानते हैं, जिनमें ज्यादा पेन किलर का सेवन, पेशाब रोकना, कम पानी पीना, नमक और जंक फूड का अधिक सेवन करना आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र और चरखीदादरी में जगह की दिक्कत थी, इसे दूर कर लिया है। आगामी कुछ माह में ही डायलिसिस सेंटर खोले जाएंगे और सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएंगी।
डा. सूरजभान कांबोज, स्वास्थ्य महानिदेशक, हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें