फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धीरज कुमार पांघाल ने 774वीं रैंक हासिल कर सातवीं बार में पाई सफलता

विज्ञापन
धीरज कुमार पांघाल अपने माता पिता के साथ।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सेक्टर-40 निवासी धीरज कुमार पांघाल ने सातवीं बार परीक्षा देकर सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पंचकूला सेक्टर-2 लैंड रिकॉर्ड दफ्तर में बतौर तहसीलदार तैनात हैं। लगातार कोशिश के बाद उन्हें सफलता मिली है। इसका श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया है। उनके पिता आनंद सिंह बतौर हाईकोर्ट से सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर हैं। मां अनीता कुमारी भी हरियाणा सचिवालय में जॉब करती हैं। धीरज कुमार पांघाल ने बताया कि उन्होंने 774वीं रैंक हासिल की है। जब वह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल नहीं होते तो परिवार के लोग उत्साह बढ़ाते थे। सातवीं बार परीक्षा में उन्हें सफलता मिली। ड्यूटी के बाद बचे वक्त में वह पढ़ाई करते थे। उन्होंने दसवीं शारदा सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 से वर्ष 2011 में की थी। इसके बाद बारहवीं श्री गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल सेक्टर-38 से की। उन्होंने पेक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई वर्ष 2017 में की। इसके बाद से वह यूपीएससी की तैयारी कर कर रहे हैं। 2020 में हरियाणा एचसीएस की परीक्षा पास कर उनका तहसीलदार के पद पर चयन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें