पंचकूला। सोमवार को सावन पवित्र मास का दूसरा सोमवार और साथ ही एकादशी का पावन पर्व दोनों का बड़ा सुंदर संजोग रहा। इसको लेकर सुबह 4:15 बजे से ही रघुनाथ मंदिर में भक्तों की बड़ी लाइन लगी रही। पुजारी यशोदानंद शास्त्री ने बताया कि मंदिर में सोमवार को लगभग 8 से 10 हजार लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। सायं काल 3:30 से 6 बजे तक मंदिर में महिला मंडल द्वारा शिव विवाह तथा संकीर्तन आदि किया गया। तत्पश्चात भगवान शंकर को भव्य शृंगार किया गया और भक्तों को खीर और फल का प्रसाद वितरण किया।