फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
10 अगस्त तक गंतव्य पर पहुंचेंगे कांवड़िये, रामगढ़ में सेवा को सज गया जलपान शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों का रामगढ़ से गुजरना शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, ऊना, मंडी समेत विभिन्न जिलों के शिवभक्त 10 अगस्त तक अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे। उनकी सेवा और सुविधा के लिए कस्बा रामगढ़ में शिव कांवड़ संघ की ओर से जलपान शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन

संघ के प्रवक्ता अनिल गोयल ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से कांवड़ियों की सेवा के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए जलपान के साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संघ के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु पूरी निष्ठा के साथ सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें