फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोपाष्टमी पर गोपूजन के लिए जुटे श्रद्धाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज
विज्ञापन


पिंजौर। गोपाष्टमी के अवसर पर पिंजौर स्थित कामधेनु गोशाला सेवा सदन में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा। सुबह से ही गोभक्त गोशाला पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गोमाता और बछड़ों की पूजा की और उन्हें हरा चारा, गुड़, दलिया और फल अर्पित किए। इस मौके पर गोशाला ट्रस्ट की ओर से सुबह से भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
कालका क्षेत्र की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने भी गोशाला पहुंचकर गोपूजन किया और गोवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाया। इसके साथ उन्होंने गोशाला में स्थापित हरियाणा गोवंश अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। वहां बन रहे गोमय उत्पादों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की प्रशंसा की और प्रबंधन को अपने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोशाला के उपाध्यक्ष नवराज राय धीर और अध्यक्ष भारत भूषण बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक शक्ति रानी का स्वागत किया। इस मौके पर गोशाला के मुख्य संरक्षक अशोक जिंदल और संरक्षक तरसेम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें