फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्री गीता महोत्सव में श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्लोक उच्चारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित चिन्मय श्रुति आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय श्री गीता महोत्सव बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह महोत्सव 1 से 3 दिसंबर तक प्रतिदिन आयोजित किया गया। बुधवार को अंतिम दिन का शुभारंभ गीता जी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा के बाद मिशन की स्थानीय आचार्य ब्रह्मचारिणी कालिंदी चैतन्य महाराज ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ ‘गीता पंचामृत’ के पांच चुनिंदा श्लोकों का सामूहिक उच्चारण करवाया और सरल शब्दों में उनकी विस्तृत व्याख्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें