कालका। विकास परिषद कालका के प्रधान रंजीत उप्पल ने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की नई दिशा शुरू हो चुकी है। विधायक शक्ति रानी द्वारा भाजपा सरकार के सहयोग से करोड़ों रुपए के टेंडर स्वीकृत करवाए हैं। इन कार्यों के पूरे होने के बाद कालका की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।
फिलहाल लगातार हो रही बरसात के कारण क्षेत्र की कई सड़कों और निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ी है। कुछ स्थानों पर तो कार्य अस्थायी रूप से रुके हुए हैं। उन्होंने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील रखते हुए कहा कि जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, इन कार्यों को पूरी तेजी और प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।