फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में 27 करोड़ की लागत से विकास कार्य जारी

Fri, 03 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा लोक निर्माण विभाग कंस्ट्रक्शन डिवीजन चंडीगढ़ द्वारा कालका क्षेत्र में करीब 27 करोड़ की लागत से विकास कार्य जारी हैं। विभाग ने अधिकांश निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए है। यह जानकारी वीरवार हलका विधायक लतिका शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द कालका निवासियों अच्छी सड़क और पुल मिलेंगे। क्षेत्र में 11 करोड़ 30 लाख 39 हजार रुपये की राशि खर्च कर 4 पुलों का निर्माण करवाया गया है। इसके साथ ही 6 करोड़ 85 लाख रुपये की राशि से सड़कों की मरम्मत किया जा रही है। लिंक रोड को भी सुधारा जा रहा है।

73 लाख  31 हजार की लागत से कालका, पपलोहा, खेड़ावाली लिंक रोड की मरम्मत, पिपल घाटी लिंक रोड, पिंजौर नालागढ़ रोड से बरोटीवाला टाऊन लिंक रोड, लोहगड़, कालका, पपलोहा, खेड़ावाली रोड से माजरा महताब हरिजन बस्ती लिंक रोड, खेड़ावाली हरिजन बस्ती, टगरा कंगन, नग्गल रुटल व गोदान लिंक रोड, करनपुर लिंक रोड, शाहपुर, करनपुर टांडा टपरिया लिंक रोड, मल्लाह चौक से गांव मल्लाह लिंक रोड व पुराने कशौली रोड से खेडा सीताराम लिंक रोड पर खर्च की जा चुकी है। इन संपर्क मार्गों का 80 प्रतिशत से अधिक मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


मंदिर को भी सुधारेंगे जल्द 
चार करोड़ 21 लाख 8 हजार रुपये की राशि से पिंजौर नालागढ़ रोड से वासुदेवपुरा, प्रेमपुरा,  गरीड़ा जटा से गरीड़ा गुजरा, जौहलुवाल, खुबवाला, पिंजौर नालागढ़ रोड से जिहडा खोखरा और शिवलोती मंदिर संपर्क मार्गों को सुधारा जा रहा है। इन सभी मार्ग की मरम्मत का 60 प्रतिशत कार्य 53 लाख 84 हजार रुपये की राशि खर्च कर किया जा चुका है। 
विज्ञापन

 
कालका क्षेत्र में पुलों के निर्माण, सड़कों की मरम्मत व भवनों के निर्माण पर 27 करोड़ 94 हजार 
चार पुलों के निर्माण पर खर्च 11 करोड़ 30 लाख 39 हजार
पिंजौर मल्लाह रोड नंदपुर नदी पर पुल का निर्माण तीन करोड़ 46 लाख 30 हजार
खुदाबक्श रोड की खुदाबक्श नदी पर पुल का निर्माण 6 करोड़ 2  लाख 85 हजार
टोरन के नजदीक पुल की मरम्मत 9 लाख 61 हजार
सुखना नदी पर पुल का निर्माण एक करोड़ 71 लाख 63 हजार
सड़कों की मरम्मत पर खर्च 6 करोड़ 85 लाख
लिंक रोडो की मरम्मत पर खर्च दो करोड़ 41 लाख 71 हजार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें