फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज से प्रदेश के सभी जिलों में आगाज होने जा रहा है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सुबह दस बजे बरवाला के गांव बूंगा स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम से इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन का प्रसारण भी किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन स्कूलों और काॅलेजों में विभिन्न थीमों पर पेंटिंग, ड्राइंग कंपीटीशन और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई जाएगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रदर्शन भी किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का निदान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन को जागरूक करने के साथ साथ लोगों के घरद्वार पर योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यात्रा के तहत एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह मोबाइल वैन प्रत्येक दिन दो गांवों को कवर करेगी। इस क्रम में विकसित भारत यात्रा जनवरी माह तक जिला के प्रत्येक गांव और वार्ड को कवर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें