फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डिटेक्टिव स्टाफ चोर को किया काबू,

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से सामान किया बरामद, न्यायिक हिरासत भेजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में एक महिला का बैग चोरी करने के आरोपी को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ बिल्ली निवासी गांव बपोली, शहजादपुर जिला अंबाला के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13 हजार नकद, एक लेदर बैग, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और दो चांदी की अंगूठियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच कर रही पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने सबसे पहले अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद साइबर सेल की तकनीकी सहायता लेकर आरोपी के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया गया। पुलिस ने आरोपी को शहजादपुर के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन

पीड़ित दीक्षीत शर्मा पुत्र धर्मपाल, निवासी गांव बेलवाली पंचकूला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 अप्रैल को उनकी पत्नी मोनिका ने नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में एक बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वे घर जाने की तैयारी कर रहे थे और सामान की जांच कर रहे थे, तब उन्हें पता चला कि उनका एक बैग चोरी हो गया है। शिकायत के अनुसार बैग में पत्नी का मोबाइल फोन, पंद्रह हजार नकद, एक चांदी की चेन, दो चांदी की अंगूठियां और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे थे। थाना सेक्टर-7 में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें