सड़कों के किनारे कूड़ा-कर्कट जलाने से फैल रहा प्रदूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की सख्ती के बावजूद क्षेत्र में पराली और कूड़ा-कर्कट जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे डाली गई पराली और कूड़े में आग लगाई जा रही है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रशासन और कृषि विभाग ड्रोन व सेटेलाइट के माध्यम से निगरानी करने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। सड़कों के किनारे पराली और कूड़ा जलने से उठने वाला धुआं वाहन चालकों की दृश्यता भी प्रभावित करता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को जागरूक होकर पराली व कूड़ा न जलाने में सहयोग करना चाहिए।