फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया भैया दूज का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनों ने तिलक कर भाइयों के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। क्षेत्र में बुधवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके सुखी जीवन की कामना की। भैया दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भाइयों को तिलक लगाती हैं और मिठाई खिलाकर पर्व मनाती हैं। इसके बदले भाई बहनों को उपहार देने के साथ हर परिस्थिति में उनका साथ निभाने और उनकी सहायता करने का संकल्प लेते हैं। सनातन परंपरा में इस पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, विश्वास और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। क्षेत्र में लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ पर्व मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें