फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी यौन शोषण मामले में हुई सुनवाई

Tue, 20 Sep 2016 09:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी से यौन शोषण मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में पीड़िता के बयानों पर दोनों पक्षों में बहस हुई। सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने कहा कि सीबीआई ने साध्वी के चार बार बयान दर्ज किए, जिसमें से तीन बार कहा गया कि उसके साथ रेप नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे में डेरा प्रमुख के खिलाफ आरोप साबित नहीं होते हैं। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अगर कोई ऐसी बात होती तो साध्वी पहली बार गवाही के दौरान आरोप लगाती। इतना ही नहीं इस मामले में कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई। अब साध्वी यौन शोषण मामले में अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या के मामले व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सुनवाई 26 सितंबर को होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें