फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर से रिश्वत मांगे जाने की विभाग कराएगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ईटीओ की ओर से ट्रांसपोर्टर से रिश्वत मांगे जाने के मामले की एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट जांच कराएगा। असिस्टेंट कमिश्नर आरके चौधरी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। चंडीगढ़ के व्यापार संघ ने ईटीओ प्रदीप रावल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

व्यापार संघ ने चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और डीसी मनदीप सिंह बराड़ को इसकी लिखित शिकायत कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की थी। शिकायत में संघ की ओर से लिखा गया था कि हाल ही में ईटीओ प्रदीप रावत ने ट्रिब्यून चौक पर एक ट्रांसपोर्टर को मोबाइल एसेसरीज के स्टॉक के साथ पकड़ा था। दस्तावेजों की जांच में ट्रांसपोर्टर के पास ईवे बिल और अन्य जरूरी कागज नहीं मिले थे। ईटीओ ने इस मामले में ट्रांसपोर्टर पर 5.31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। ट्रांसपोर्टर ने जुर्माने की राशि में 2.90 लाख रुपये जमा करा दिए थे। इसके बाद ईटीओ ने तय जुर्माने में से बाकी की राशि रिश्वत देने को कहा। ट्रांसपोर्टर ने इसकी जानकारी व्यापार संघ को दी। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आरके चौधरी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें