फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : आरोप-प्रत्यारोपों का घमासान थमा, नगर निगम ने शुरू की फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डेंगू और फॉगिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का आरोप-प्रत्यारोपों का घमासान थम गया है। मंगलवार को नगर निगम ने शहर के कई क्षेत्रों में फॉगिंग कर डेंगू से बचाव की कोशिश शुरू कर दी है। एक हफ्ते में 25 मामले डेंगू के आने से लोगों में दहशत हो गई थी। मामले में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम एक दूसरे को फॉगिंग नहीं होने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। लोगों के हितों को ध्यान में रखकर अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद नगर निगम हरकत में आया। निगम की टीम ने इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों पर फॉगिंग की। अब नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल कर शहर में फॉगिंग कर रहा है, ताकि लोगों को डेंगू से बचाया जा सके। नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल का कहना है कि इस मौसम में डेंगू पैर पसारता है। इसलिए लोगों को कोरोना से बचने के साथ-साथ डेंगू से भी पूरा बचाव करने की जरूरत है। लोगों को चाहिए कि डेंगू के प्रति भी जागरूक रहे और अपने घरों के आसपास पानी न रुकने दें। पानी में ही लारवा पैदा होता है और डेंगू का मच्छर जन्म लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घरों के कूलर, गमले, पानी की टंकियां साफ रखनी चाहिए ताकि लारवा किसी कीमत पर न पनपने पाए। लोगों को अपने आसपास के एरिया की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए और डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। कुलभूषण गोयल ने बताया कि डेंगू से बचाने के लिए फॉगिंग का पूरा रूट प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें