पंचकूला। कालका स्थित खेड़ा सीता राम में डेंगू फैलने के बाद हरियाणा के सीनियर रीजनल डायरेक्टर मलेरिया ने जांच की। चेकिंग कर लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसमें पंचकूला के डेंगू प्रोन एरिया खेड़ा सीताराम के विभिन्न घरों में पानी के कंटेनर की चेकिंग की गई।
इसमें स्टेट एंटोमोलोजिस्ट सीमा सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को जागरूक कर बताया कि घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। घर के अंदर और बाहर पानी सात दिन से अधिक न खड़ा होने दें क्योंकि मादा मच्छर खड़े पानी में ही अंडे देती है। बेकार पड़े टायर व कनस्तर इत्यादि को नष्ट कर दें।
शरीर को कपड़ों से पूरी तरह ढककर रखें। पानी के बर्तनों को अच्छी तरह ढककर रखें। घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जालियां लगवाएं। सोेते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। एक जगह रुके पानी में मिट्टी का तेल या काला तेल डाल दें।