फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल बेचने जा रहे चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 पुलिस चौकी की टीम ने चोरी के मोबाइल फोन बेचने जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान पवन देव सेक्टर-28 पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस चौकी की टीम सेक्टर-28 के पास मौजूद थी। उसी दौरान एक व्यक्ति आता नजर आया। पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों को व्यक्ति पर शक हुआ। उसकी तलाशी लेने पर पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सेक्टर -27 व 28 से मोबाइल चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उपरोक्त आरोपी से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस चौकी सेक्टर -25 की टीम ने एक माह के भीतर करीब 22 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें