फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे पनप रहा डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग के नाक के नीचे अर्बन पंचकूला में डेंगू तेजी से पनप रहा है। इस क्षेत्र में सोमवार को डेंगू के छह मामले चिह्नित किए गए। इस प्रकार यहां डेंगू की संख्या बढ़कर 64 पहुंच गई है। अर्बन पंचकूला में शामिल सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल क्षेत्र में अभी तक डेंगू के 25 मामले चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा सोमवार को जिले में डेंगू के 25 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अभी तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 195 पहुंच गई है। सेक्टर-6 में डीजी हेल्थ हरियाणा का कार्यालय के अलावा डीजीपी हरियाणा, वन विभाग, एचएसवीपी के अलावा अन्य सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आसपास डेंगू के सर्वाधिक मामले आने से लोगों की नजरें विभागों की कार्यशैली पर लगी हुई है। पिछले दिनों नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग में फॉगिंग को लेकर भी तनातनी हो गई थी। जानकारी के अनुसार इस सीजन में केवल एक बार फॉगिंग और दो बार सर्वे किया गया है।
अर्बन पंचकूला में सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के अलावा अन्य क्षेत्र आते हैं। यहां डेंगू के सर्वाधिक मामले सामने आने के कई कारण बताए जा रहे हैं। सेक्टर-6 में कई पार्क हैं। यहां जगह-जगह पार्कों के अलावा फाउंटेन में पानी भरा हुआ है। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन साइट अधिक होने के कारण भी यहां जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। सेक्टर के घरों के गमलों में भी पानी का जमाव होना भी डेंगू पनपने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। अर्बन पंचकूला के सेक्टर-11, 12, 15 सहित एमडीसी-5, 6 व अन्य सेक्टरों में मामले सामने आए हैं। इन क्षेत्रों में मौजूद पार्कों में लोग सुबह और शाम की सैर हो जाते हैं। लारवा पनपने के कारण इन सेक्टरों में सर्वाधिक डेंगू फैल रहा है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की कंस्ट्रक्शन साइट में भी लारवा मिला है। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के कुल 195 मामले सामने आए हैं। इसमें अभी तक अर्बन पंचकूला से 64, ओल्ड पंचकूला से 32, सूरजपुर से 49, पिंजौर से 30 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

ये लोग हैं अस्पताल में भर्ती
सिविल अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती एमडीसी-6 की पुष्पेंद्र, बच्ची देवी, सेक्टर-15 के मोतीराम और अभयपुर की गौरी ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने के बाद अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद अब राहत है। अचानक बुखार आने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ा है। अभी अस्पताल में तीन दिन इलाज चलेगा।
एंटोमोलॉजिकल टीम ने किया दौरा
हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश पर डेंगू के सबसे ज्यादा प्रभावित एरिया डीएलएफ, अमरावती, इस्लाम नगर पंगा, इस्लाम नगर, माजरी का स्टेट एंटोमोलॉजिकल की टीम ने दौरा किया। यहां मच्छरों और लारवा डेंसिटी का आकलन किया गया। इसके अतिरिक्त इस टीम ने पंचकूला सिविल सर्जन के निर्देशानुसार कालका के खेड़ा सीता राम का दौरा किया। यहां लारवा और मच्छरों का डेंसिटी चेक की गई। खेड़ा सीता राम में भी डेंगू के मच्छरों का लारवा पाया गया। एमपीएचडब्ल्यू राहुल और अभिमन्यु ने अपनी टीम से मौके पर ही लारवा को नष्ट करवाया। पंचकूला हेल्थ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने भी कालका व सूरजपुर एरिया में कार्य कर रही टीमों के कार्य को चेक किया। पंचकूला सिविल सर्जन डॉक्टर मुक्ता कुमार के निर्देशानुसार व जिला मलेरिया अधिकारी पंचकूला डॉक्टर सुरेश भौंसले की देखरेख में सभी टीमें डेंगू से बचाव के लिए कार्य कर रही हैं।


सीएमओ ने दौरा कर मीटिंग
पंचकूला सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने डेंगू और मलेरिया की स्थिति की समीक्षा और चर्चा करने के लिए कालका ब्लॉक के नगर परिषद काउंसलर के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित रोगों को नियंत्रित करने के लिए सामुदायिक भागीदारी, विशेषकर सामुदायिक नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने एसडीएच कालका के एरिया में विजिट की। डेंगू के सबसे संवेदनशील क्षेत्र खेड़ा सीता राम की काउंसलर बनिंदर कौर, उप्पर मोहल्ला एरिया के गोल्डी वाल्मीकि, आचार्य विनोद स्वर्णी आदि ने भाग लिया। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि पानी के सभी कंटेनर को तीन दिन ही प्रयोग करें। पानी बड़े बर्तनों की बजाय छोटे बर्तनों में भरें ताकि खाली करना आसान हो। सिविल सर्जन, पंचकूला ने कहा कि कालका व पिंजौर एरिया में जल्दी ही डेंगू से बचाव की जानकारी के बारे में मुनियादी करवाई जाएगी।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर दौरा कर रही है। स्टेट एंटोमोलॉजिकल की टीम ने पंचकूला, कालका, सूरजपुर और डीएलएफ का दौरा किया है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों को लारवा से बचाव और फॉगिंग कराने की जानकारी दी जाएगी। डेंगू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें