पंचकूला। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय विशेष अभियान की शुरुआत पंचकूला से की। अभियान का शुभारंभ डिप्टी डायरेक्टर (मलेरिया) ने राज्य मुख्यालय की टीम के साथ किया। टीम ने नाडा साहिब, सेक्टर-19 और सेक्टर-9 का दौरा कर रोकथाम गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाने, पानी जमा न होने देने और लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की।