फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर चलाकर निर्माण गिराना न कानूनी और न मानवीय : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने अवैध कब्जे हटाने की मौजूदा कार्रवाई पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि बुलडोजर चलाकर निर्माण गिराना न तो कानूनी है, न ही मानवीय। उन्होंने कहा कि अचानक जेसीबी और बुलडोजर लेकर लोगों के घरों पर पहुंच जाना गलत है, क्योंकि कई घरों में बुजुर्ग, दिल के मरीज और ऐसे परिवार रहते हैं जिनके सदस्य विदेश में हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। मेयर ने यह बात नगर निगम आयुक्त परमिंदर पाल सिंह संधू के साथ हुई बैठक के बाद कही। बैठक में कई पार्षद भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि बैठक का उद्देश्य उन विकास कार्यों की समीक्षा करना था जिनके वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हुआ। कई पार्षदों ने विकास कार्यों में भेदभाव की आशंका भी जताई। मेयर ने अंत में कहा कि नगर निगम की हाउस मीटिंग बुलाकर सभी पार्षदों से सुझाव लेकर कानूनी, पारदर्शी और मानवीय समाधान तय किया जाएगा। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरिक सिंह सोमल ने कहा कि शहर में कुछ प्रभावशाली लोगों ने चार-चार कनाल जमीन और सरकारी पार्कों तक पर कब्जा कर रखा है।
गमाडा की भूमिका पर उठा सवाल
मेयर ने गमाडा की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई जगह नक्शे गमाडा ने स्वीकृत किए हैं, फिर बाद में कार्रवाई कर नगर निगम को बदनाम किया जा रहा है। नए सेक्टरों में भी गलत तरीके से नक्शे पास करने के आरोप लगाए। अवैध कब्जों पर कार्रवाई को लेकर मेयर ने एक शांतिपूर्ण और व्यावहारिक मॉडल सुझाया। उन्होंने कहा कि पहले नोटिस जारी किए जाएं, लोगों को जागरूक किया जाए और 60 से 90 दिन का समय दिया जाए। इसके बाद भी उल्लंघन जारी रहे तो बिजली, पानी और सीवरेज कनेक्शन कानूनी रूप से काटे जा सकते हैं। इससे न टकराव होगा और न ही जनता को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें