फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेंदुओं को आबादी वाले इलाकों से हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती संख्या ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। जंगलों से निकलकर तेंदुओं का गांवों में आना आम हो गया है, जिससे पालतू पशुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और जनजीवन पर खतरा मंडरा रहा है। तेज्जा राम, प्रथ्वी सिंह, सुनील शर्मा, संदीप शर्मा सहित अन्य ग्रमीणों के अनुसार क्षेत्र की अधिकांश पंचायतों में आए दिन तेंदुए देखे जा रहे हैं, जो गाय, बकरी और कुत्तों पर हमला कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और मिलने वाला मुआवजा भी अपर्याप्त बताया जा रहा है। तेंदुओं की मौजूदगी से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि आबादी वाले इलाकों से तेंदुओं को हटाने, निगरानी बढ़ाने, पिंजरे लगाने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें