चंडीमंदिर। रजीपुर सूरजपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गई है, जिसमें जिला पंचकूला की 24 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में विजेता टीम के लिए 5100 रुपये और उपविजेता टीम के लिए 2100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में बताया। पार्षद सीमा देवी ने कहा कि रजीपुर सूरजपुर गांव में कोई भी खेल मैदान नहीं है। इस मांग को पहले भी नगर परिषद की हाउस मीटिंग में उठाया जा चुका है और जल्द ही खाली पड़ी जमीन पर खेल मैदान बनाने का प्रयास किया जाएगा।इस आयोजन में गुरदीप सैनी हैप्पी, जसवीर सैनी, अनवर, सुरेंद्र सिंह, आशु, बिल्ला सैनी, निखिल ठाकुर, अनवर अरमान, दीपक, आर्यन, अंश, राजीव कृष्णा, गोलू सहित अनेक युवाओं ने सहयोग किया।