फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कम्युनिटी सेंटर और चौक का नाम अरूट महाराज के नाम पर रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। समाज सेवी संस्था हितैषी फाउंडेशन ने अरोड़ा वंश समाज के युग प्रवर्तक महाराज अरूट की जयंती सेक्टर-10 में मनाई। इसमें अरोड़ा, खत्री, पंजाबी बिरादरी ने भाग लिया। हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने सेक्टर-10 के पार्क नंबर 1005 में आयोजित इस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि हम अरोड़ा, खत्री व पंजाबी बिरादरी के लोग भगवान श्रीराम के सुपुत्र लव के कुल में राजा कालराय के बड़े राजकुमार अरूट के वंशज हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हमेशा जनकल्याण व इंसानियत का संदेश दिया। अरोड़ा, खत्री बिरादरी अरूट जी के संदेश को अपने जीवन में उतारकर जनकल्याण के कार्यों में सदैव अग्रणी रही है। हितैषी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल से आग्रह किया है कि पंचकूला में 35 से 40 प्रतिशत की आबादी वाले पंजाबी समुदाय के युग प्रवर्तक अरूट जी महाराज के नाम पर सेक्टर 15 या 10 के निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर का नामकरण किया जाए। वहां अरूट जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। समारोह में उपस्थित हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व मेंबर नरेंद्र विद्यालंकार ने मांग की है कि पंचकूला के किसी चौक में श्री अरूट जी की प्रतिमा स्थापित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें