पिंजौर। शिव कॉलोनी की गलियों में घूमते संरक्षित पशु कॉलोनीवासियों के लिए दिक्कत पैदा कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि संरक्षित पशु अक्सर कॉलोनी की गलियों में झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। कई बार तो ये पशु गलियों में झुंड बनाकर खड़े हो जाते हैं जिससे उन गलियों से राहगीरों सहित वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो जाता है।इसके अलावा इन पशुओं से लोगों को हमले का डर भी सताता रहता है। लोगों ने मांग की है कि संरक्षित पशुओं को गोशाला या अन्य संरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।