फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अयोध्या जाने वालों के लिए फरक्का एक्सप्रेस को श्रीगंगानगर तक बढ़ाने की मांग

Thu, 07 Aug 2025 08:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अबोहर। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने वीरवार को अबोहर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और समाजसेवियों से मुलाकात कर रेलवे संबंधी समस्याओं को सुना। समाज सुधार सभा अबोहर और रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक राजेश गुप्ता ने उनसे मुलाकात कर कई गाड़ियों और प्लेटफार्म नंबर दो पर सुविधाओं संबंधी बात की गई।

डीआरएम से मांग की गई कि अबोहर जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर सुविधाओं की कमी है, उस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है जोकि उपभोक्ता अधिकारों का हनन है। अबोहर स्टेशन उत्तर व दक्षिण की तरफ यात्रियों के लिए आने जाने का मार्ग रेलवे द्वारा बनाया गया है उत्तर मार्ग की तरफ सभी सुविधाएं हैं जबकि दक्षिण मार्ग की तरफ जाने वाले मार्ग पर कोई टिकट खिड़की नहीं है। इसके अलावा श्री गंगानगर से वाया अबोहर, बठिंडा के रास्ते दिल्ली, कानपुर, हावड़ा को रात्रि के समय चलने वाली गाड़ी उद्यान आभा एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, अबोहर से सादुलशहर की 28 किलोमीटर की दूरी वाली नई रेल लाइन बिछाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह छोटा रूट रेलवे की आमदनी का भी बड़ा जरिया बन सकता है, क्योंकि इससे इसका लाभ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों और व्यापारियों को भी मिलेगा। फाजिल्का से अबोहर सेक्शन पर केवल दो गाड़ियां ही चल रही हैं, जबकि इस सेक्शन पर लगभग 300 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च हो चुके हैं। गाड़ी संख्या 14639- 14640 जो फिरोजपुर से मोहाली चंडीगढ़ के लिए चलती है, इस गाड़ी को फाजिल्का श्रीगंगानगर तक बढ़ाने, गाड़ी संख्या 14701-14702 मुंबई वांद्रा अरावली एक्सप्रेस जो कि श्रीगंगानगर में 19 घंटे खड़ी रहती हैख् इस गाड़ी को श्री गंगानगर से वाया अबोहर फाजिल्का के रास्ते फिरोजपुर छावनी तक बढ़ाने, अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल मंत्रालय द्वारा मालदा टाउन से दिल्ली के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस को बठिंडा तक बढ़ाया है। इसके अलावा डीआरएम से इसे श्री गंगानगर तक बढ़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें