फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहलों और उड़यों गांव के बीच स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। बैहलों और उड़यों गांव के बीच सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाते हुए प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द कार्रवाई की अपील की है।
धारटी पंचायत के पंच गजे सिंह ने बताया कि बैहलों गांव से उड़यों गांव के बीच करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह सीधी है। इसी कारण वाहन चालक यहां तेज गति से वाहन चलाते हैं। यह सड़क गांव का मुख्य मार्ग होने के साथ-साथ क्षेत्र के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को भी जोड़ती है, जिससे दिनभर विद्यार्थियों और ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के मुहाने पर बनाए गए दो स्पीड ब्रेकरों से लोगों को काफी राहत मिली है और वाहन चालक वहां गति नियंत्रित कर लेते हैं। इसी तरह बहुत तकनीकी संस्थान के पास और बैहलों खेड़ा मंदिर के समीप भी स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए, ताकि वाहन निर्धारित गति से गुजरें और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जल्द स्पीड ब्रेकर निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें