फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग : पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बोले- कोरोना के शिकार डॉक्टरों के आश्रितों को एक करोड़ की सहायता दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की है कि कोविड का इलाज कर रहे डॉक्टरों की मृत्यु होने पर उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने का प्रावधान किया जाए। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाकर दोगुनी करने, बढ़ाई फीस को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कोरोना काल में एक तरफ जहां लोगों के रोजगार छूट गए हैं, उन्हें भूखा सोना पड़ रहा है। ऐसे विकट काल में वह अपना गुजारा करने के साथ बच्चों की इतनी भारी-भरकम फीस कैसे भरेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि जो भी विशेषज्ञ डॉ. अपना अस्पताल खोलना चाहते हैं, उन्हें सरकार द्वारा कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाए।
चंद्रमोहन ने कहा कि इस भयंकर कोरोना की विभीषिका के दौरान देश में करीब 1000 डॉक्टरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। मेडिकल कॉलेज रोहतक के 200 से अधिक डॉ. एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को भी संक्रमण का शिकार होना पड़ा है। ऐसे योद्धाओं को सरकार द्वारा दिल खोलकर मदद की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें