फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामपुर-सियुड़ी में कौशल्या नदी किनारे डंगा लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर। नगर परिषद कालका-पिंजौर क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में महादेव कॉलोनी, लेबर कॉलोनी नंबर-2 और रामपुर-सियुड़ी के निवासियों ने कौशल्या नदी किनारे डंगा लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2023 में आई बाढ़ में करीब 45 घर बह गए थे और लगभग 80 घरों को भारी नुकसान हुआ था। कई घरों का कीमती सामान नदी में बह गया और एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसको लेकर डीसी पंचकूला और एसडीएम कालका से लिखित शिकायत भी दी है। सिंचाई विभाग पंचकूला को भी मांग पत्र सौंपा गया है। विभाग के एसडीओ ने अक्टूबर महीने में 120 फीट लंबा डंगा लगाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार से 120 फीट लंबी डंगा या दीवार लगाने की तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डंगा न होने से कॉलोनी में रास्ता बंद
स्थानीय लोगों का कहना है कि डंगा न होने के कारण कॉलोनी में रास्ता बंद है और चार पहिया वाहन भी नहीं आ पाते हैं। यदि आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होती है तो मरीजों को पैदल नेशनल हाईवे तक जाना पड़ता है। नदी किनारे डंगा या आरसीसी दीवार बनने से कॉलोनी को सुरक्षित रास्ता मिल जाएगा और भविष्य में बाढ़ से सुरक्षा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें