फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दहेज में फ्लैट की मांग, विवाहिता से मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। खेड़ी गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में फ्लैट की मांग करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर रायपुररानी थाना पुलिस ने आरोपी पति रोहित राणा, सास कुसुम और ससुर नरेश राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके पति पुणे शिफ्ट हो गया और वहां फ्लैट दिलाने की मांग करने लगा। आरोप है कि पति और उसके माता-पिता ने दबाव बनाकर कहा कि जब तक माता-पिता पुणे में फ्लैट नहीं दिलाते, तब तक उसे साथ नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन

जब वह पुणे गई तो वहां भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और वापस मायके भेज दिया गया। इलाज के दौरान भी ससुराल पक्ष ने कोई सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें