फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में माटी कला बोर्ड चेयरमैन एवं सदस्यों की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर कुम्हार समाज के सबसे बड़े संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (रजि) ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बीपीएचओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति सतीश सरोहा इंद्री, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संदीप सिंघानिया, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र जावला, राकेश कलसन ने कहा कि हरियाणा राज्य में प्रजापति समाज की अनुमानित जनसंख्या लगभग 15 लाख के आसपास है। पूर्व सरकार में माटी कला को प्रोत्साहन देने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्रजापति समाज को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए माटी कला बोर्ड का गठन किया गया था। परंतु वर्तमान सरकार में माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन नहीं किया गया है। इससे समाज में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि समस्त भारतवर्ष के अन्य राज्यों में अधिकांश सरकारों द्वारा माटी कला बोर्ड का गठन कर लिया गया है। इस मौके पर संगठन के प्रदेश संरक्षक लाल सिंह आर्य, शेरसिंह भेडवाल प्रदेश संयोजक, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति डीग, प्रदेश मुख्य महासचिव राजेश दुजाना, विनोद केपीआई पम्पस करनाल, कृष्ण प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें