पंचकूला। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन से संबद्ध सीआईटीयू के सदस्य पंचकूला डायरेक्टर ऑफिस के सामने इकट्ठा हुए और अपनी मांगों के बारे में विभाग को जानकारी दी। इस मौके पर सभी ने डायरेक्टर से बातचीत भी की और उनको मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिलाया। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन के इस पड़ाव को आंगनबाड़ी फेडरेशन राज्य महासचिव शकुंतला ने संबोधित किया और सीआईटीयू से सभी साथी उपस्थित रहे।
राज्य कमेटी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इन मांगों का जल्दी से समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में बहुत बड़े आंदोलन का आगाज होगा। इसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस मौके पर करनाल से साथी सतपाल सैनी, सीआई टीयू के जिला प्रधान, सीआईटीयू जींद से सतबीर, फरीदाबाद से राज्य प्रधान देवेंद्र शर्मा, हिसार से कृष्णा जांगड़ा, पानीपत से प्रभा, गुरुग्राम से सरस्वती, हिसार से कृष्णा जांगड़ा, सिरसा से शकुंतला जिला जींद से सुमन सीटू की जिला प्रधान रमा व सीटू के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा आदि मौजूद रहे।