फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल परिवहन विभाग के जीएम से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला क्षेत्र के पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बरवाला से पंचकूला तक बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को हरियाणा राज्य परिवहन विभाग पंचकूला के जीएम रविंद्र पाठक से मिला। इस मौके पर निवर्तमान सरपंच लक्ष्मण बतौड़, भगवानपुर के निवर्तमान सरपंच जितेंद्र सैनी, ग्रामीण ओमप्रकाश शास्त्री, सतपाल सिंह और धर्मेंद्र संधू ने कहा कि बरवाला बस स्टैंड से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पंचकूला शिक्षा संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। बस सुविधा कम होने के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। पर्याप्त बस सुविधा न मिलने के कारण छात्राओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। वे समय पर शिक्षण संस्थानों में नहीं पहुंच पाती हैं। जिससे उनकी पढ़ाई भी बाधित होती है। इस दौरान हरियाणा राज्य परिवहन विभाग पंचकूला के जीएम रविंद्र पाठक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही बरवाला से पंचकूला के लिए और बसें बढ़ाई जाएंगी। इससे पंचकूला में शिक्षा ग्रहण करने जाने वाले छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें