फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर एथलीट पान्नू ने 10 हजार मीटर रेस में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मास्टर एथलीट प्रो. गुलशन कुमार पान्नू ने थर्ड नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर न केवल शहर का नाम रोशन किया है बल्कि वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में अपनी जगह पक्की कर ली है। गौरतलब है कि गवर्नमेंट कॉलेज कालका में कार्यरत प्रो. पान्नू ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 27 से 30 नवंबर तक चली थर्ड नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर रेस में रजत पदक हासिल किया है। इस चैंपियनशिप में 25 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रो. पान्नू ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय कोच जितेंद्र बांगड़ को दिया। उन्होंने बताया कि वे दो साल से उनके पास दौड़ की तैयारी कर रहे थे। 10 हजार मीटर रेस में मुकाबला काफी कड़ा था। इसके बावजूद उन्हें सफलता मिली तो इसमें उनकी लगन व मेहनत के साथ-साथ कोच जितेन्द्र उर्फ सीटू के जज्बे का भी अहम योगदान रहा है। इस उपलब्धि के लिए एथलेटिक्स एसोसिएशन, पंचकूला ने प्रो. गुलशन कुमार को सम्मानित भी किया है। समाजसेवी परमजीत वर्मा, एडवोकेट मनसा राम सांगवान, डॉ. गगन सिंगला, राजेंद्र लोहान, राजबीर दलाल, विपिन शर्मा, पुनीत आर्य, ओमप्रकाश संधू और सत्येन्द्र बांगड़ ने गुलशन कुमार की इस कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें