फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़ित के इलाज में हुई देरी, सिविल सर्जन गुरदासपुर देंगे इसकी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरदासपुर सिविल अस्पताल में दुराचार पीड़िता के इलाज में देरी के मामले को स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इस संबंधी सिविल सर्जन गुरदासपुर को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। सिद्धू ने कहा कि इलाज में की गई देरी के दौरान जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. चेतना और सिविल अस्पताल के मेडिकल अधिकारियों द्वारा दुराचार पीड़ित लड़की के इलाज में हुई लापरवाही की घटना पर सख्ती के साथ कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने वीरवार को सिविल सर्जन गुरदासपुर को 3 दिनों में इस संबंधी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। पंजाब भवन में सिविल सर्जंन रिव्यू मीटिंग का नेतृत्व करते हुए सिद्धू ने कहा कि अस्पतालों में दुराचार के मामलों की जांच में अधिकार क्षेत्र की सीमाएं नहीं होती हैं और अस्पताल में आई किसी भी पीड़िता को तुरंत इलाज सेवाएं मुहैया करवाने की जिम्मेदारी मेडिकल अफसर की होती है। ऐसी सभी गंभीर घटनाओं में दिशा—निर्देशों को लागू करने को यकीनी बनाना भी सिविल सर्जन की ही जिम्मेदारी है। मंत्री ने यह भी भरोसा दिया कि सिविल सर्जन द्वारा पेश की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें