फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पेंशन में देरी की तो देना होगा ब्याज, प्रशासनिक मंजूरी का बहाना नहीं चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान में देरी पर अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक विभाग से मंजूरी मिलने में देरी ब्याज देने से बचने का आधार नहीं हो सकती। विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी और फाइलों की देरी का खामियाजा सेवानिवृत्त कर्मचारी को नहीं भुगतना पड़ेगा। सेवानिवृत्ति लाभ समय पर पाना कर्मचारी का अधिकार है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पंजाब राज्य पशु चिकित्सा परिषद की अपील खारिज करते हुए रोशन लाल को छह प्रतिशत ब्याज देने के एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखा। परिषद ने हाईकोर्ट में दलील दी कि रोशन लाल के सेवानिवृत्ति लाभ जारी करने के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग से मंजूरी मांगी गई थी। मंजूरी मिलने में काफी समय लगने के कारण भुगतान में देरी हुई। परिषद का कहना था कि इसके लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और न ही ब्याज देने का दायित्व उस पर डाला जाना चाहिए।
खंडपीठ ने परिषद की इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि कर्मचारी को सेवानिवृत्ति लाभ देने में कोई वास्तविक बाधा नहीं थी। केवल प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार करने के आधार पर कर्मचारी को ब्याज पाने के उसके वैध अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। यदि सेवानिवृत्ति लाभ जारी करने में कोई बाधा नहीं है तो उनका भुगतान दो महीने के भीतर किया जाना चाहिए। निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर कर्मचारी देरी की अवधि के लिए ब्याज पाने का हकदार होगा।
विज्ञापन

खंडपीठ ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और अन्य लाभ कर्मचारी की आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इनके भुगतान में अनावश्यक देरी से कर्मचारी को आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। परिषद को प्रशासनिक विभाग से मंजूरी मिलने में देरी को लेकर कोई शिकायत है तो वह संबंधित विभाग के सामने अपना पक्ष रख सकती है लेकिन विभागों के बीच देरी का बोझ कर्मचारी पर नहीं डाला जा सकता।
विज्ञापन


अदालत ने एकल पीठ के आदेश में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं पाया और परिषद की अपील खारिज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें