फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में आक्सीजन कंसंट्रेटर बांट रहे दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र हुडडा ने बताया कि वे ग्रामीण अंचलों और छोटे कस्बों की सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाने की मुहिम में लगे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव और विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से बात करके आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का फैसला किया है। अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे और भी ऑक्सीजन कंसट्रेटर उपलब्ध करवाएंगे। यहां जारी प्रेस बयान में उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी जितनी संख्या में तत्काल जरूरत बतायी उतनी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए हैं। ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर का मुकाबला करने में सहायक होंगे।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सैकड़ों लोगों ने ऑक्सीजन, दवाइयां और इलाज के अभाव में जान गंवा दी। कई बार ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण खबरें भी सामने आई कि ऑक्सीजन की कमी से लोग घुट-घुट कर मरने को मजबूर हुए हैं। किसी मरीज का जीवन ऑक्सीजन, इलाज और दवाओं के अभाव के चलते खतरे में पड़ जाए ये सोचा भी नहीं जा सकता।
कोरोना संक्रमण ने गांव-गांव तक अपनी पहुंच बना ली है। ऐसे में जरूरी है कि गांवों और छोटे कस्बों में मौजूद स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन की उपलब्धता हो और आपात स्थिति में मरीज की जान बच सके। उन्होंने कहा कि हमारे पास संसाधन सीमित होने के बावजूद भरसक कोशिश है कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना रोगियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें