फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-20 में सड़क पर बने गहरे गड्ढे, वाहन चालकों के साथ हो रहे हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 में कई सोसाइटियों के नजदीक बनी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जबकि यहां पर 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं, जो सड़क पर बने गहरे गड्ढों से गुजरने को मजबूर हैं और इन गड्ढों की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। खासकर साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर की सोसाइटी नंबर जीएच-22, 83, पीजीआई 94 और गुरुकुल स्कूल के सामने वाली सड़कों में इतने गहरे गड्ढे बने हैं कि यहां से गुजरने वाले बाइक और स्कूटी सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं, गुरुकुल स्कूल में हजारों विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। हर दिन कोई न कोई छात्र चोटिल होता है। गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर निगम को इसकी शिकायत भी दी है, लेकिन अभी तक कोई अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि सेक्टर में कुछ सड़कें ऐसी भी हैं जो पिछले सात साल से बनी ही नहीं है। अधिकतर सड़के पूर्व मेयर उपिंदर कौर अहलूवालिया के कार्यकाल की बनी हुई हैं। इसके बाद से राहगीर सड़क के गहरे गड्ढों में धक्के खा रहे हैं।
विज्ञापन


बनने के बाद उखड़ने लगती है

नगर निगम सड़कों को केवल खानापूर्ति के लिए बनाता है। इधर से बनकर तैयार नहीं होती, उधर से उखड़ना शुरू हो जाती हैं। इसके बाद कोई भी विभाग को शिकायत देता है तो कोई सुनवाई नहीं होती। - अशोक खुराना निवासी सेक्टर-20



हर दूसरे दिन कोई न कोई गुरुकुल का छात्र या बुजुर्ग गड्ढे में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। आए दिन यह देखने और सुनने को मिलता है। क्या हम इसलिए सरकार को टैक्स पे करते हैं? क्या जनता के लिए सरकार ऐसी ही सुविधा परोस रही है। - संजीव उप्पल निवासी सेक्टर-20
विज्ञापन


सेक्टर की कुछ सड़के पिछले सात से नहीं बनी है। अभी बरसात का मौसम आने वाला है। सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में लोग सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं है।- सतवीर आर्या निवासी सेक्टर-20 सोसायटी-62

नगर निगम को सिर्फ बजट खर्च करना आता है, गुणवत्ता से कोई मतलब नहीं है। काम शुरू होते ही खत्म क्यों हो जाता है? हमने कई बार निगम से सड़क बनाते समय निगम से ये अपील की है कि टूटी सड़क को पूरी तरह उखाड़ कर बनाया जाए, न कि गड्ढों को भरा जाए।- योगेंद्र क्वात्रा निवासी सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें