फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद की मौत को हत्या बताते हुए पुलिस कमिश्नर और एसीपी को आरोपी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेवात निवासी जुनैद की पुलिस हिरासत में पिटाई के बाद मौत को हत्या बताते हुए उसकी पत्नी और मां ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही इस मामले में फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह व एसीपी अनिल कुमार को आरोपी बनाने की मांग की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार, डीजीपी व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए जुनैद की पत्नी सरमीन व मां खतीजा ने एडवोकेट सरफराज हुसैन के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि 31 मई 2021 को फरीदाबाद साइबर सेल की पुलिस जुनैद समेत कुछ अन्य लोगों को अगवा कर ले गई थी। इसके बाद फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह व एसीपी अनिल कुमार के कहने पर उन्हें बुरी तरह पीटा गया। जुनैद को छोड़ने के लिए पुलिस ने रिश्वत की मांग की और 70 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद उन्हें छोड़ा था। इसके बाद पुलिस की पिटाई के चलते जुनैद की 11 जून को मौत हो गई थी, जिसे याची ने हत्या बताया है। 13 जून को इस मामले में एफआईआर तो दर्ज की गई लेकिन पुलिस ने इसमें ओपी सिंह व अनिल कुमार को आरोपी नहीं बनाया। साथ ही यह भी बताया कि इतना समय बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस वाले अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और ऐसे में इस मामले में निष्पक्ष जांच हरियाणा पुलिस नहीं कर सकती है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंपा जाए ताकि याची को इंसाफ मिल सके। साथ ही याचिका लंबित रहते याची के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें