चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा 14 फरवरी को उन जिलों के वोटरों के लिए वेतन समेत छुट्टी का एलान किया गया है, जिनके नगर निगमों, नगर काउंसिलों, नगर पंचायतों में आम चुनाव और कुछ वार्डों में उपचुनाव होने हैं।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से दुकानों, व्यापारिक संस्थानों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वेतन सहित छुट्टी का एलान किया गया है, जहां 14 फरवरी को नगर निगम, नगर काउंसिल, नगर पंचायत और उपचुनाव होने हैं।