पंचकूला। पुलिस ने वाहन चालकों को नंबर प्लेट दुरुस्त करवाने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया है। एक नवंबर से बिना नंबर प्लेट, नंबर छिपाने या मानकों के अनुरूप एचएसआरपी नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने टीमों को निगरानी के निर्देश दिए हैं। संवाद