फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में तबादलों की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी विभागों और संस्थानों में कर्मचारियों और अधिकारियों के आम तबादले और तैनातियों का समय 30 जून तक बढ़ा दिया है। पहले यह समय 14 अप्रैल से 15 जून तय किया गया था। राज्य सरकार के परसोनल विभाग की ओर से इस संबंधी एक पत्र सभी विभाग प्रमुखों, डिप्टी कमिश्नरों और अन्य अधिकारियों को जारी किया गया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि गत 10 अप्रैल और 31 मई को जारी पत्रों में जो हिदायतें दी गई थीं, उन्हीं हिदायतों के जरिये अब आम तबादलों और तैनाती की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इस तिथि के बाद आम तबादलों पर पूरी तरह रोक लागू हो जाएगी और केवल प्रमोशन और शिकायत के मद्देनजर तबादले हो सकेंगे। अन्य निजी कारणों से तबादले की अनुमति मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें