फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव से लगी आग में सैन्य जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। तंगोशाह में स्टोव से भड़की आग की चपेट में आने से छुट्टी पर आए नायक राकेश कुमार की मौत हो गई। तंगेशाह निवासी राकेश तंगोशाह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। वह करीब एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे।
विज्ञापन

परिवार ने पुलिस को बताया कि राकेश ने घर के कुछ हिस्से का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। घटना वाले दिन राकेश की पत्नी बाहर थी। राकेश घर में लगे मिस्त्रियों व लेबर के लिए खुद ही स्टोव पर चाय बनाने लगा था। इस दौरान स्टोव से आग भड़क गई। राकेश स्टोव को उठाकर बाहर लाने लगे तो खुद ही लपटों में घिर कर बुरी तरह झुलस गए। राकेश के आग से झुलसने पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। झुलसे राकेश को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में राकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें