माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-20 सब्जी मंडी में बुधवार की दोपहर 3 बजे 45 साल के व्यक्ति का शव मिला। शव की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर सेक्टर- 20 पुलिस थाना की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 6 जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक का नाम पंकज था, जो यूपी के हरदोई का रहने वाला था। वह सब्जी मंडी में काम करता था। सेक्टर- 20 एसएचओ बच्चू सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में मौजूद लोगों ने बताया कि वह दोपहर के समय ही नशा कर के तेज धूप में फर्श पर सो गया था। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा तो तुरंत मामले की सूचना दे दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी।