फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीसी का देर रात औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 मार्केट से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला में अवैध अतिक्रमण पर सख्ती बरतते हुए उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मंगलवार देर रात सेक्टर-20 मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने पाया कि कई दुकानदारों और शोरूम मालिकों ने दुकानों के सामने स्टॉल लगाकर रास्ता संकरा कर दिया है। इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, बल्कि लोगों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने मार्केट के पार्किंग क्षेत्र में खड़े फ़ूड ट्रकों पर भी नाराजगी जताई और पार्किंग एरिया खाली कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मिठाई और फास्ट फूड दुकानों का निरीक्षण कर रसोई की सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि रसोई और दुकानें साफ-सुथरी रखें और रोजाना सफाई सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें