फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस लाइन में मैराथन का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी पंचकूला सुरेंद्र पाल सिंह के निर्देशानुसार, हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को एसीपी राजकुमार कौशिक के संचालन में पुलिस लाइन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वॉकिंग मैराथन का आयोजन किया। इस अभियान के तहत पुलिस ने पुलिस पब्लिक डीएवी स्कूल के आठवीं कक्षा से 12वीं तक के बच्चों के साथ मिलकर वॉकिंग मैराथन का आयोजन किया। इस मैराथन का शुभारंभ एसीपी राजकुमार कौशिक और स्कूल की मुख्याध्यापिका उपासना शर्मा की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इसके तहत पुलिस कर्मचारी, स्कूल स्टाफ, स्कूल के बच्चों और पुलिस लाइन के रिहायशी लोगों के साथ करीब 4 किलोमीटर मैराथन तय करके हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के साथ राष्ट्र के गौरव के बारे में अवगत करवाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने थाना स्तर पर भी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करके आमजन को जागरूक किया। ट्रैफिक पुलिस एसीपी राजकुमार रंगा की ओर से ऑटो यूनियन के सदस्यों को ऑटो पर झंडा लगाकर राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा एमडीसी थाना प्रभारी नेहा चौहान की ओर से मनसा देवी थाना सकेतड़ी, भैंसा टिब्बा में पैदल यात्रा निकालकर आमजन को राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें