पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को डीसीपी अदिति सिंह की अध्यक्षता में क्राइम समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध समेत लंबित मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही चोरी, स्नैचिंग और वाहन चोरी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने, नियमित वाहन जांच, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने को कहा। डीसीपी ने आदतन अपराधियों पर नजर रखने, डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने और एनडीपीएस, आर्म्स व आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद