फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खेत के ऊपर लटक रहे हाई वोल्टेज तार पर डीसी ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुताई के दौरान करंट लगने का खतरा, डीसी ने बिजली निगम के एक्सईएन को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश
विज्ञापन

समाधान शिविर में सरकपुर निवासी ने रखी शिकायत, डीसी ने जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव सरकपुर में कृषि भूमि के ऊपर लटक रही हाई वोल्टेज की नंगी तारों से खेत में काम करने वाले लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। सोमवार को सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीण ने शिकायत रखी कि खेत की जुताई के दौरान तारों से करंट लगने की आशंका रहती है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए यूएचवीबीएन के कार्यकारी अभियंता को मौके का निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करने को कहा। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को कार्यदिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करवाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों से जुड़ते हैं और लोगों की शिकायतों पर हुई कार्रवाई की निगरानी करते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की देरी नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें, ताकि उनका जल्द समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन

शिविर में एसडीएम मन्नत राणा, नगराधीश जागृति, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल कौशिक, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, परमजीत, नीरज चौधरी, तहसीलदार सुरेश कुमार, डीडीपीओ विशाल पराशर, नायब तहसीलदार मोरनी प्रद्युम्न सहित स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, आबकारी एवं कराधान, वन विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें