फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ओवरलोडिंग पर डीसी का एक्शन, औचक निरीक्षण में पकड़े चार डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी भानू के पास बिना तिरपाल दौड़ रहे थे रेत-बजरी से भरे वाहन, जब्ती और भारी चालान के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उपायुक्त सतपाल शर्मा ने स्वयं फील्ड में उतरकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आईटीबीपी भानू के पास नियमों का उल्लंघन करते चार डंपर पकड़े गए। इनमें तीन रेत और एक बजरी से भरा डंपर शामिल था। सभी वाहन ओवरलोड होने के साथ बिना तिरपाल के सड़क पर दौड़ रहे थे। डीसी ने मौके पर ही वाहनों को जब्त करने और भारी चालान काटने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि खुले में निर्माण सामग्री ढोने से धूल और प्रदूषण फैलता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। साथ ही सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने मौके से ही सहायक सचिव, आरटीए पंचकूला को निर्देश दिए कि चारों वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर उन्हें जब्त किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने को कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें